टोक्यो ओलिंपिक: मनप्रीत करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, बीरेंद्र और हरमनप्रीत उप-कप्तान बनाए गए; 1980 ओलिंपिक के बाद कोई मेडल नहीं जीत सका है भारत
- Hindi News
- Sports
- Manpreet Singh To Lead Indian Men’s Hockey Team In Olympics; Birendra Lakra, Harmanpreet Singh Named Vice captains
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के दिग्गज मिडफील्डर्स में शामिल मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलिंपिक में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही ओडिशा को बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भारतीय हॉकी टीम का यह 21वां ओलिंपिक इवेंट होगा। इससे पहले टीम ओलिंपिक में 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। भारत ने पिछला गोल्ड मेडल 1980 मॉस्को ओलिंपिक में जीता था।
16 सदस्यीय टीम की घोषणा पिछले हफ्ते ही कर दी गई थी। पर कप्तान और उप-कप्तान को लेकर सस्पेंस था। मनप्रीत ने कप्तान बनाए जाने पर कहा कि ओलिंपिक में टीम इंडिया की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मैं तीसरी बार ओलिंपिक खेलूंगा, पर कप्तान के रूप में यह मेरा पहला ओलिंपिक है। मैं हॉकी इंडिया को धन्यवाद देना चाहता हूं।
मनप्रीत ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हम एक मजबूत टीम के रूप में उभरे हैं। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लीडरशिप क्वालिटी रखते हैं। हमने कोरोना काल में खुद को फिट रखने के लिए मेहनत की। हम लगातार प्रैक्टिस कर रहे थे, ताकि आउट ऑफ फॉर्म न हों। अब हमारा पूरा ध्यान टोक्यो ओलिंपिक पर है।
मनप्रीत पहले भी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2017 एशिया कप, 2018 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में FIH सीरीज फाइनल जीता था। इसके साथ ही टीम 2018 में भुवनेश्वर में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। इसके साथ ही वर्ल्ड रैंकिंग में टीम टॉप-5 में भी पहुंची।
ओलिंपिक के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया
- गोलकीपर : पीआर श्रीजेश
- डिफेंडर्स : हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा।
- मिडफील्डर्स : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, निलकांत शर्मा, सुमित।
- फॉरवर्ड्स : शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह।
- स्टैंडबाय : कृ्ष्ण पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार (डिफेंडर), सिमरनजीत सिंह (मिडफील्डर)।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.