जियोफोन नेक्स्ट की 10 बातें जो उसे अलग बनाएंगी: 36 घंटे बैटरी बैकअप, फुल एंटरटेनमेंट और बेस्ट कैमरा इसे कर सकता है हिट
- Hindi News
- Tech auto
- Reliance JioPhone Next 4G Smartphone; 10 Features That Will Improve Your Mobile Experience
नई दिल्लीएक घंटा पहले
रिलायंस जियो कंपनी अपने जियोफोन नेक्स्ट से अगले 6 महीनों में 5 करोड़ यूनिट्स बेचकर 10,000 करोड़ रुपए तक का कारोबार करने का प्लान बनाया है। कंपनी ने फोन को 6499 रुपए में लॉन्च किया है। कीमत आने के बाद सोशल मीडिया में आए लोगों के रिएक्शन और एक्सपर्ट की राय में इसे उम्मीद से ज्यादा महंगा माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये फोन इस बजट सेगमेंट लोगों की पसंद बन पाएगा। इसी को देखते हुए आज हम आपको फोन की वो10 बातें बता रहे हैं जो फोन की डिमांड बढ़ा सकती हैं। साथ ही बताएंगे कि क्या यह फोन मार्केट में मौजूदा अन्य ब्रांड के फोन से सस्ता होगा या नहीं। तो आइए शुरू करते हैं…….
पहले जियोफोन नेक्स्ट की 10 खूबियों के बारे में जानते हैं
1.रीड आउट लाउड फीचर – फोन में जो कुछ टेक्स्ट फॉर्मेट में होगा उसे आप अपनी भाषा में रीड आउट फीचर से सुन पाएंगे। फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट को तेज आवाज में सुन पाएंगे। यानी यूजर को कंटेंट पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। इससे अलग-अलग भाषाओं में सुनने का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही वॉइस असिस्टेंट फीचर की मदद से यूजर अपने डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। जैसे ऐप ओपन करना, उसमे मैनेज करना आदि। इसके साथ अपनी भाषा में कमांड देकर इंटरनेट की मदद से डेटा सर्च कर पाएंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/2-1_1635749873.gif)
2.ट्रांसलेशन फीचर– फोन में गूगल ट्रांसलेशन गूगल लेंस इनबिल्ट मिलेगा। इसकी मदद से स्क्रीन में दिखाए गए किसी कंटेंट या फिर कैमरे से स्कैन करके किसी भी भाषा को अपने मनपसंद भाषा में बदलकर समझ सकते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई में सुविधा हो जाएगी। स्टूडेंट्स अलग-अलग भाषाओं के नोट्स अपनी भाषा में कंनवर्ट करके पढ़ पाएंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/3-1_1635745125.gif)
3.नाइट मोड कैमरा– फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करते हैं। इसकी मदद से रात में कम लाइट में भी साफ फोटो आती है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/4-1_1635745138.gif)
4.सेल्फी कैमरा फिल्टर– फोन में कुछ फेस्टिवल फिल्टर्स भी मिल रहे हैं। इसमें सेल्फी लेने पर अपने आप चेहरे में चश्मा लग जाता है। साथ ही हैपी दीवाली कैप्शन भी लिखकर आता है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/5-1_1635745151.gif)
5.अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट – जियो अपने यूजर्स को फोन में कई सारे प्री-लोडेड एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे। यूजर प्ले स्टोर की मदद से ऐप्स डाउनलोड भी कर पाएंगे। फोन में जियो टीवी ऐप्स भी मिलेगा।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/auto-tec6_1635745165.jpg)
6.सिंगल चार्ज पर 36 घंटे की बैटरी– इसमें 3500mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 36 घंटे तक काम करेगी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/battery_1635748516.jpg)
7.प्रगति OS ऑपरेटिंग सिस्टम– फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल ने तैयार किया है। जो एंड्रॉयड गो पर आधारित है। यही वजह है कि जियोफोन नेक्स्ट कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। यूजर्स फोन के साथ बातचीत कर सकेंगे और उसी भाषा में फीडबैक भी प्राप्त कर सकेंगे। इस ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से भारत में बोली जानी वाली भाषा को सपोर्ट करने वाले पेज को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे। वहीं कैमरा में नाइट मोड में साफ फोटो क्लिक करने में सहूलियत मिलेगी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/auto-tec8_1635745219.jpg)
8.सिक्योरिटी अपडेट – फोन में ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। इससे समय-समय पर फोन को बेहतर और फास्ट करने के लिए अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल रहेंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/11/01/auto-tec7_1635745235.jpg)
9.EMI प्लान – इसे 1,999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। बचा हुआ अमाउंट 18 या 24 महीने की आसान EMI में देना होगा। इसकी मिनिमम EMI 300 रुपए और मैक्सिमम EMI 600 रुपए है।
10.डाटा प्लान से पैसे बचेंगे- कंपनी ने फोन खरीदने के लिए चार प्लान दिए हैं। इसमें ऑलवेज ऑन प्लान में यूजर को 300 रुपए और 350 रुपए में 5GB डाटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे, लार्ज प्लान में 450 रुपए और 500 रुपए में 1.5GB डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी , XL प्लान के लिए 500 रुपए और 550 रुपए में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
अब बात जियोफोन नेक्स्ट की मार्केट में मौजूद अन्य ब्रांड के फोन से महंगे या सस्ते की करते हैं
यहां पर जियोनी A1 लाइट स्मार्टफोन के उदाहरण से समझते हैं कि कीमत के मुकाबले किस फोन में ज्यादा स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं…..
इस फोन की कीमत 6,499 रुपए है, जो जियोफोन नेक्स्ट के बराबर ही है। लेकिन इसमें 3 GB की रैम मिलती है जो नेक्स्टफोन से 1GB ज्यादा है। स्टोरेज 32GB का ही मिलता है। इसमें रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का मिलता है। बैटरी 4000mAh की मिलती है। जो जियोफोन नेक्स्ट से 500 mAh ज्यादा है। डिस्प्ले-5.3 इंच का है। जबकि जियोफोन नेक्स्ट में 5.45 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/31/20mp_1635686498.jpg)
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.