Quick News Bit

घर बैठे आधार में अपडेट कर सकते हैं नया एड्रेस: इसके लिए मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी, यहां जानें पूरी प्रोसेस

0

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसमें सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर और पता सहित अन्य चीजें सही होना जरूरी है। कई बार देखा जाता है लोग शहर या पता बदलने पर आधार में इसे अपडेट नहीं करा पाते हैं। उन्हें ये झंझट का काम लगता है, जबकि ऐसा नहीं है। आपको आधार कार्ड में घर का पता बदलवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन ही इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 रुपए शुल्क देना होगा। हम आपको इसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

ऐसे करें एड्रेस अपडेट

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  4. अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
  7. इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
  8. यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
  9. इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
  10. इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करना होगा।
  11. अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
  12. पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद 2 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

देश में 134 करोड़ लोगों के पास आधार
इस साल जुलाई महीने के अंत तक 134 करोड़ से अधिक आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक लगभग 26 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 90% लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।

वहीं आईटी मत्रालय के अनुसार 1.47 करोड़ लोगों ने केवल जुलाई 2022 में अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया है। इसके लिए लोगों ने आधार केन्द्रों और ऑनलाइन आधार अपडेट पोर्टल की मदद ली है। अब तक यानी जुलाई महीने के अंत तक कुल 63.55 करोड़ लोग अपने आधार कार्ड का डेमोग्राफिक और बायोमैट्रिक डिटेल अपडेट करा चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment