Quick News Bit

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्पेन: उलटफेर का शिकार होने से बची स्पैनिश टीम; क्रोएशिया ने 7 मिनट में 2 गोल दाग की थी वापसी

0
  • Hindi News
  • Sports
  • Euro Cup Football : Spain Defeats Croatia In Round Of 16 Match | Morata Ferran Torres Score Goals

कोपेनहेगन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेन की टीम ने राउंड ऑफ-16 के मैच में क्रोएशिया को 5-3 से हरा दिया। स्पेन ने लगातार दूसरे मैच में 5+ गोल दागा। इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया को 5-0 से हराया था। मैच काफी रोमांचक रहा और स्पैनिश टीम उलटफेर का शिकार होने से बच गई। 80वें मिनट तक स्पेन की टीम 3-1 से आगे चल रही थी। इसके बाद क्रोएशिया ने वापसी की और 7 मिनट में 2 गोल दाग स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। फुल टाइम तक दोनों टीमें 3-3 से बराबर थी।

इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा और स्पेन ने इस दौरान 2 और गोल दाग मैच अपने नाम किया। स्पैनिश टीम 9 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। 2016 में राउंड ऑफ-16 में इटली ने स्पेन को 2-0 से हराया था। वहीं, 2008 और 2012 में स्पेन की टीम चैंपियन रही थी।

क्रोएशिया के कप्तान के असिस्ट पर टीम ने गोल दागा था। मॉड्रिच ने मिडफील्ड में टीम की काफी मदद की।

क्रोएशिया के कप्तान के असिस्ट पर टीम ने गोल दागा था। मॉड्रिच ने मिडफील्ड में टीम की काफी मदद की।

क्रोएशिया ने मैच में शानदार वापसी की। इससे उनके फैन्स में जोश भर दिया था।

क्रोएशिया ने मैच में शानदार वापसी की। इससे उनके फैन्स में जोश भर दिया था।

हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर
मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने मैच पर पकड़ बनाया। हालांकि, 20वें मिनट में स्पेन के पेड्री ने आत्मघाती गोल दागा। इससे क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त मिल गई। इसके बाद 38वें मिनट में स्पेन के सराबिया ने गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।

दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने चौंकाया
दूसरे हाफ में स्पेन ने वापसी की और क्रोएशिया पर काउंटर अटैक किए। एजपिलिकुएता ने 57वें मिनट में हेडर से शानदार गोल दागा। इसके बाद फेरान टॉरेस ने 77वें मिनट में गोल कर स्पैनिश टीम को 3-1 की लीड दिला दी। किसी ने नहीं सोचा था कि इसके बाद क्रोएशिया की टीम वापसी कर पाएगी। पर ऑरसिच ने 85वें और पैसालिच ने 90+2वें मिनट में गोल कर स्पेन को चौंका दिया।

एजपिलिकुएता ने 57वें मिनट में हेडर से शानदार गोल दागा।

एजपिलिकुएता ने 57वें मिनट में हेडर से शानदार गोल दागा।

फेरान टॉरेस (बीच में) ने स्पेन के लिए शानदार गोल दागा। गोल का जश्न मनाती स्पैनिश टीम।

फेरान टॉरेस (बीच में) ने स्पेन के लिए शानदार गोल दागा। गोल का जश्न मनाती स्पैनिश टीम।

एक्स्ट्रा टाइम में मोराता और ओयरजबाल ने गोल दागा
क्रोएशिया ने फुल टाइम तक मैच रोके जाने तक स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया था। मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। स्पेन के अल्वारो मोराता ने 100वें और ओयरजबाल ने 103वें मिनट में गोल दाग अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद क्रोएशियन टीम वापसी नहीं कर सकी।

मोराता ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर स्पेन की जीत सुनिश्चित की।

मोराता ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर स्पेन की जीत सुनिश्चित की।

जीत के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकारती स्पैनिश टीम।

जीत के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकारती स्पैनिश टीम।

स्पेन के कप्तान सर्जियो बुस्केट्स को स्टार ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

स्पेन के कप्तान सर्जियो बुस्केट्स को स्टार ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

क्रोएशिया को 2 बार चैंपियन टीम ने बाहर किया
क्रोएशिया की टीम अब तक कुल 4 बार नॉकआउट स्टेज में पहुंची है। इसमें से 2 बार उन्हें उस साल की चैंपियन टीम ने हराया था। 1996 में क्रोएशियन टीम फ्रांस के हाथों नॉकआउट में हारकर बाहर हुई। बाद में फ्रांस चैंपियन बना था। वहीं, 2016 में डिफेंडिंग चैंपियन पुर्तगाल ने हराया था। इस मैच से पहले स्पेन ने अपने पिछले 27 मैच में सामने वाली टीम को 1 से ज्यादा गोल नहीं करने दिया था।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment