क्रिप्टोकरेंसी प्राइस अपडेट: बिटकॉइन और इथीरियम सहित ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में आज गिरावट, बिटकॉइन 75 हजार रुपए से ज्यादा लुढ़का
- Hindi News
- Business
- Most Major Cryptocurrencies Including Bitcoin And Ethereum Fell Today, Bitcoin Fell By More Than 75 Thousand Rupees
नई दिल्ली11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी शनिवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बिटकॉइन शाम 5 बजे तक 2.19% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 33.67 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 75 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट हुई है।
इथीरियम की बात करें तो आज इसमें क्रिप्टोकरेंसी से भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। इथीरियम में बीते 24 घंटों में 5.32% गिरावट देखी गई है। यह 13,064 रुपए गिरकर 2.32 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
USD कॉइन और टेदर में रही तेजी
USD कॉइन की बात करें तो इसमें मामूली तेजी देखने को मिल रही है। यूएडी में बीते 24 घंटों में 0.58% तेजी देखी गई है। यह 0.45 रुपए बढ़कर 79.93 पर पहुंच गया है। इसके साथ टेदर की बात करें तो इसमें भी तेजी देखने को मिल रही है। यह बीते 24 घंटों में 0.56% की तेजी के साथ 79.94 रुपए पर कर कर रहा है।
कॉइन का नाम | प्राइस (रु. में) | 24 घंटों में चेंज (रु. में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 33,67,090 | -75,557 | -2.19 |
इथीरियम | 2,32,679 | -13,064 | -5.32 |
टेदर | 79.94 | 0.44 | 0.56 |
कारडानो | 84.91 | -6.73 | -7.35 |
USD कॉइन | 79.93 | 0.45 | 0.58 |
रिपल | 61.65 | -3.32 | -5.10 |
पोल्काडॉट | 1,494.96 | -138.44 | -8.48 |
डॉजकॉइन | 11.37 | -0.77 | -6.36 |
पॉलीगॉन | 134.56 | -12.63 | -8.59 |
सोलाना | 7,591.92 | – 828 | -9.83 |
क्रिप्टोकरेंसी के रेट रुपए में शनिवार शाम 5 बजे के हैं।
केंद्रीय बजट पर चर्चा में क्रिप्टो पर जवाब देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा था कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने या न लगाने का फैसला आपसी विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। सीतारमण ने भारत में क्रिप्टोकरेंसी की वैधता को भी स्पष्ट करते हुए कहा कि आभासी संपत्ति पर टैक्स लगाने का मतलब यह नहीं है कि सरकार इसे वैध कर रही है। हम क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने या प्रतिबंधित करने के लिए फिलहाल कुछ नहीं कर रहे हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.