क्रिप्टोकरेंसी प्राइस अपडेट: बिटकॉइन और इथीरियम सहित ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट, बिटकॉइन 29 हजार से ज्यादा फिसला
- Hindi News
- Business
- Cryptocurrency Prices Today On 2 February ; Bitcoin Ethereum Litecoin Cardano XRP
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बीते 24 घंटों में ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन, इथीरियम और कारडानो जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज यानी बुधवार को बिटकॉइन दोपहर 3 बजे 0.94% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 30.86 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 29,214 रुपए की गिरावट आई है। इथीरियम की बात करें तो ये भी 0.51% गिरकर पर 2.21 लाख रुपए पर आ गई है।
टेदर और USD कॉइन में तेजी
टेदर, USD कॉइन और पोल्काडॉट में आज तेजी देखने को मिल रही है। टेदर आज 0.49% बढ़ा है। यह बीते 24 घंटों में 0.39 रुपए बढ़कर 80.50 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं USD कॉइन में 0.49% और पोल्काडॉट में 2.91% की तेजी आई है।
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
कॉइन का नाम | प्राइस (रु. में) | 24 घंटों में चेंज (रु. में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 30,86,633 | -29,214 | -0.94 |
इथीरियम | 2,21,961 | -1,140 | -0.51 |
टेदर | 80.50 | 0.39 | 0.49 |
कारडानो | 85.66 | -0.03 | -0.44 |
USD कॉइन | 80.47 | 0.39 | 0.49 |
रिपल | 50.15 | -0.15 | -0.32 |
पोल्काडॉट | 1,621.2 | 45.86 | 2.91 |
डॉजकॉइन | 11.48 | -0.07 | -0.67 |
पॉलीगॉन | 131.14 | -3.47 | -2.27 |
सोलाना | 8,795 | 202 | 2.36 |
क्रिप्टोकरेंसी के रेट बुधवार दोपहर 3 बजे के हैं।
क्रिप्टोकरेंसी से हुई कमाई पर 30% टैक्स
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर अब 30% टैक्स देना होगा। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी से ट्रांजैक्शन करने पर 1% का TDS भी लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में इसकी जानकारी दी।
वित्त मंत्री ने साफ किया कि RBI की ओर से जारी होने वाले डिजिटल रुपए को ही डिजिटल करेंसी माना जाएगा, जबकि बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी को एसेट माना जाएगा और इससे होने वाली कमाई पर टैक्स लगेगा।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.