Quick News Bit

क्या काउंटी क्रिकेट से टीम इंडिया में वापसी करेंगे रहाणे: लीसेस्टरशायर से जुड़े, IPL के बाद जाएंगे इंग्लैंड; रणजी में 634 रन बनाए

0

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अजिंक्य रहाणे ने जनवरी 2022 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। - Dainik Bhaskar

अजिंक्य रहाणे ने जनवरी 2022 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर अजिंक्य रहाणे काउंटी क्रिकेट खेलकर टीम इंडिया में वापसी करने की ओर ध्यान दे रहे हैं। 2023 सीजन के लिए उन्होंने लीसेस्टरशायर टीम से करार किया है। IPL खत्म होने के बाद वह इंग्लैंड पहुंच जाएंगे। इस रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने मुंबई की कप्तानी की। लेकिन, टीम को अंतिम-8 में नहीं पहुंचा सके।

8 काउंटी मैच खेलेंगे
लीसेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने अजिंक्य रहाणे को 2023 सीजन के लिए साइन किया है। IPL खत्म होने के बाद जून में रहाणे इंग्लैंड पहुंचेंगे। यहां वे लीसेस्टरशायर के लिए 8 काउंटी मैच खेलेंगे। काउंटी के बाद वे पूरे रॉयल लंदन वनडे कप के लिए भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

13 महीने पहले खेला था आखिरी टेस्ट
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के साथ रहाणे टीम इंडिया में वापसी की राह तलाशेंगे। रहाणे ने जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। भारत के लिए टेस्ट खेलते हुए उन्होंने 12 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बैट से 4931 रन आए।

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 82 टेस्ट खेले हैं।

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 82 टेस्ट खेले हैं।

2019 में किया था काउंटी डेब्यू
रहाणे ने इससे पहले 2019 में हेम्पशायर टीम के लिए काउंटी डेब्यू किया था। तब उन्होंने एक शतक भी लगाया था। लीसेस्टरशायर जॉइन करने पर रहाणे ने कहा कि काउंटी टीम जॉइन करने पर खुश हूं। नए टीम मेंबर्स के साथ क्रिकेट खेलने के लिए बेताब हूं।

साउथ अफ्रीका के वायन मुल्डर और अफगानिस्तान के नवीन उल-हक भी इस सीजन में लीसेस्टरशायर से खेलते नजर आएंगे। रहाणे लीसेस्टरशायर के लिए वनडे भी खेंलेगे। वनडे के 90 मैचों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इनमें उन्होंने 2962 रन बनाए।

पुजारा भी गए थे काउंटी खेलने
भारत के चेतेश्वर पुजारा भी 2022 में IPL के दौरान काउंटी क्रिकेट खेलने गए थे। ससेक्स से खेलते हुए 8 मैचों में उन्होंने 1094 रन बनाए। काउंटी के बाद वह रॉयल लंदन वनडे कप में भी ससेक्स का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 89.14 की औसत से 624 रन बनाए। काउंटी के बाद उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में भी बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ शतक भी जड़ा।

रणजी में मुंबई के टॉप स्कोरर
रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में रहाणे ने मुंबई की कप्तानी की। उनकी टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। लेकिन, सीजन के 7 मैचों में उन्होंने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 634 रन बनाए। इनमें 2 शतक भी आए।

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में 634 रन बनाए।

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में 634 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर को रिप्लेस कर सकते हैं
रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिर मौका दिया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारत के रेगुलर मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। ऐसे में रहाणे या सरफराज खान को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेंगे IPL
रहाणे जून में इंग्लैंड जाएंगे। उससे पहले वह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। चेन्नई ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 50 लाख रुपए देकर खरीदा। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। ओवरऑल 158 IPL मैचों में उन्होंने 2 शतक जड़े हैं। उनके नाम 4074 IPL रन बनाने का भी रिकॉर्ड है।

अजिंक्य रहाणे IPL में 4074 रन बना चुके हैं।

अजिंक्य रहाणे IPL में 4074 रन बना चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment