Quick News Bit

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान: 41 साल बाद ओलिंपिक मेडल दिलाने वाले मनप्रीत कप्तान, रूपिंदर बाहर

0
  • Hindi News
  • Sports
  • Commonwealth Games India Hockey Team Squad 2022; Manpreet Singh, PR Sreejesh

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉकी इंडिया ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित कर दी है। टोक्यो ओलिंपिक में टीम की कप्तानी करने वाले मनप्रीत सिंह को एक बार फिर कप्तान बनाया गया है।

उनकी ही कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के इंतजार के बाद ओलिंपिक मेडल जीता था। इस टीम में टोक्यो की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम के 11 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जबकि चार को ड्रॉप किया गया है।

अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर थापा ने चोट से वापसी की है। टीम के डिफेंस, मिड फील्ड और फारवर्ड में अनुभव को तवज्जो दी गई है।

रूपिंदर की जगह हरमनप्रीत को मौका
इस टीम से ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह बाहर किए गए हैं। उन्होंने अपनी ड्रैग फ्लिक से दुनिया भर के गोलकीपर्स को मात दी। हालांकि रुपिंदर को बाहर रखने की वजह उनकी चोट बताई जा रही है। वे एशिया कप से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। जिस कारण उन्हें एशिया कप भी छोड़ना पड़ा था।

उनकी जगह ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मौका दिया गया है। हरमनप्रीत ने FIH प्रो हॉकी लीग में सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

घना से पहला मुकाबला
कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में आयोजित होने जा रहे हैं। भारतीय टीम को पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्थ और घना के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 31 जुलाई को घना के खिलाफ करेगी।

टीम इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट के पिछले सीजन में चौथे नंबर पर रही थी। उसने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 2018 में हुए इन इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

CWG में भारत के मैच
पहला :
31 जुलाई, भारत बनाम घना : शाम 7:30 बजे।
दूसरा : 1 अगस्त, भारत बनाम इंग्लैंड : शाम 7:30 बजे।
तीसरा : 3 अगस्त, भारत बनाम कनाडा : शाम 7:30 बजे।
चौथ : 4 अगस्त, भारत बनाम वेल्स : शाम 7:30 बजे।

यह है टीम
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह।
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, नीलाकांता शर्मा।
फारवर्ड : मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment