कम हुई सोना-चांदी की चमक: इस हफ्ते अब तक 400 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी फिसलकर 60 हजार के करीब पहुंची
- Hindi News
- Business
- Gold Silver Price 22 June Update; Sona Chandi Ka Rate Per Gram Kya Hai In India Mumbai Delhi
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/22/_1655886408.jpg)
सोने में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हफ्ते आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए सस्ता होकर 50,764 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 2 बजे सोना 194 रुपए की गिरावट के साथ 50,566 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
सर्राफा बाजार में इस कारोबारी हफ्ते के 3 दिनों में ही सोना 400 रुपए टूट चुका है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 51,064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 50,764 रुपए पर आ गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 50,764 |
23 | 50,561 |
22 | 46,500 |
18 | 38,073 |
चांदी भी हुई कमजोर
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 694 रुपए सस्ती होकर 60,383 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर भी दोपहर 2 बजे ये 1,033 रुपए फिसलकर 60,238 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,825 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,824.82 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करें। सबसे अच्छा है कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/22/41654066993_1655885762.jpg)
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव जारी किए जाते हैं। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है। इसके अलावा गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स और मैकिंग चार्ज की वजह से थोड़ा बढ़ जाते हैं।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.