ओलिंपिक में मिले दो दिल: अर्जेंटीना की एथलीट को कोच ने कैमरे के सामने किया प्रोपोज, कहा-जल्दी हां करो सब देख रहे हैं
टोक्यो4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन और उनके कोच लुकास सॉसेडो।
दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान जीवन का सबसे बड़ा प्रोपोजल। अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन के साथ टोक्यो ओलिंपिक के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ। मारिया पहले राउंड में ही हार कर मेडल की होड़ से बाहर हो गई थीं। इसके बाद एक टीवी इंटरव्यू में वे पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रही थी। उस समय मारिया काफी निराश दिख रही थीं।
तभी उनके कोच लुकास सॉसेडो पीछे से आए। उनके हाथ में एक कागज था, जिस पर लिखा था क्या तुम मुझसे शादी करोगी। उन्होंने घुटने टेक कर मारिया के सामने प्रस्ताव रखा, जिसे मारिया ने स्वीकार कर लिया।
11 साल पहले भी किया था प्रपोज
मारिया और सोसेडो पिछले 17 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोसेडो ने 2010 में पेरिस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान भी मारिया को शादी के लिए प्रोपोज किया था। तब मारिया ने हां नहीं कहा था। उन्होंने सेसेडो से कहा था- यह मजाक है या कुछ और। लेकिन, टोक्यो ओलिंपिक के दौरान आखिरकार वह मान गईं।
अर्जेंटीना जाकर करेंगे सेलिब्रेट
मारिया ने कहा-सोसेडो के प्रोपजल पर मैं स्तब्ध रह गई। मुझे बहुत खुशी मिली। हम लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हम दोनों वापस अर्जेंटीना जाकर सेलिब्रेट करेंगे। यह सेलिब्रेशन अर्जेंटीना के पारंपरिक बारिक्यू के असादो के साथ होगा।
फुटबॉल मैच के दौरान जर्मन फॉरवर्ड ने भी किया ऐसा
टोक्यो ओलिंपिक के दौरान गर्ल फ्रेंड को शादी के लिए प्रोपोज करने का यह दूसरा वाकया है। रविवार सऊदी अरब के खिलाफ मैच के बाद जर्मन फॉरवर्ड मैक्स क्रुसे ने भी गर्लफ्रेंड को कैमरे के सामने सफलतापूर्वक प्रपोज किया था। जर्मनी की टीम उस मैच में 3-2 से जीती थी।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.