Quick News Bit

ओलिंपिक में बेटियों के कमाल से झूम उठा देश: ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिशनर ने कहा- भारतीय डिफेंस को नहीं भेद सकी हमारी टीम, सविता ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया

0
  • Hindi News
  • Sports
  • Tokyo olympics
  • Australia’s High Commissioner To India Barry O’Farrell Congratulates India’s Women’s Hockey Team; Social Media Reaction On Women’s Hockey Team Win

टोक्यो16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह एक चौंकाने वाली जीत थी, क्योंकि 1980 के बाद भारत सिर्फ 2016 रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर पाई थी। 2016 में भी टीम 12वें स्थान पर रही थी। इस जीत ने सुनिश्चित कर दिया कि हमारे देश की लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं। रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

देश की बेटियों की कामयाबी पर अब पूरा देश जश्न मना रहा है। यह जीत कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिशनर बैरी ओ’फैरेल ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक मुश्किल मैच था, लेकिन आपके डिफेंस को हमारे खिलाड़ी नहीं भेद सके। सविता पूनिया को बैरी ने ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया बताया। उन्होंने कहा कि सविता मजबूती से खड़ी रहीं और ऑस्ट्रेलिया को गोल करने से रोका। सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल के लिए शुभकामनाएं।

राजनेताओं से लेकर एक्टर समेत कई लोगों ने महिला हॉकी टीम बधाई दी है। कई लोग चक दे इंडिया के कैप्शन के साथ इंडियन विमेंस टीम की तस्वीर शेयर कर रहे हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू और स्मृति ईरानी समेत अन्य बड़े नेताओं ने भी महिला टीम को बधाई दी है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 130 करोड़ लोग देश की महिला हॉकी टीम के साथ हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने लिखा कि टीम इंडिया के प्रदर्शन पर हर किसी को गर्व है। कुछ जीत बहुत यादगार होती हैं, आपको खेलते हुए देखना हमारे लिए बेहतरीन अनुभव है।

पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा कि भारत का सपना अब सच हो रहा है। हमारी हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मेरे पास खुशी बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्वीट कर लिखा- नाज़ है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर महिला टीम को बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि टोक्यो ओलिंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई, ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वालीं चित्रांशी रावत ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। चित्रांशी ने कहा कि आज लड़कियों ने दिन बना दिया। अगस्त के महीने में ही हमारी फिल्म आई थी और इसी महीने में हमें जीत मिली है।

भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment