- Hindi News
- Business
- Narendra Modi CAG | PM Narendra Modi Address Event To Mark First Audit Diwas At CAG
नई दिल्ली15 घंटे पहले
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के पहले ऑडिट दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CAG मुख्यालय पहुंच गए हैं। इस मौके पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ पर काम कर रही सरकार
PM मोदी ने कहा कि आज हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जिसमें ‘सरकार सर्वम्’ की सोच, सरकार का दखल भी कम हो रहा है और आपका काम भी आसान हो रहा है। सरकार ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ पर काम कर रही है।
CAG बनाम सरकार’ वाली सोच बदली
उन्होंने आगे कहा कि एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था।‘CAG बनाम सरकार’, ये हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन गई थी, लेकिन आज इस मानसिकता को बदला गया है। आज ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
बैंकिंग सेक्टर में बढ़ी पारदर्शिता
PM मोदी ने इस अवसर पर कहा कि पहले देश के बैंकिंग सेक्टर में पारदर्शिता की कमी के चलते तरह तरह की परेशानियां चलती थीं। इसका परिणाम ये हुआ कि बैंकों के NPAs बढ़ते गए। NPAs को कार्पेट के नीचे कवर करने का जो कार्य पहले के समय किया गया, वो आप भली-भांति जानते हैं, लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच देश के सामने रखा। हम समस्याओं को पहचानेंगे तभी तो समाधान तलाश कर पाएंगे।
दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रहा भारत
उन्होंने बताया कि सदी की ये सबसे बड़ी महामारी जितनी चुनौतीपूर्ण थी, उतनी ही इसके खिलाफ देश की लड़ाई भी असाधारण रही है। आज हम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी चला रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले ही देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का पड़ाव पार किया है।
डेटा के जरिए देखा और समझा जाएगा इतिहास
अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि पुराने समय में इन्फॉर्मेशन को के जरिए प्रसारित किया जाता था। कहानियों के जरिए ही इतिहास लिखा जाता था, लेकिन आज 21वीं सदी में, डेटा ही इनफोर्मेशन है और आने वाले समय में हमारा इतिहास भी डेटा के जरिए देखा और समझा जाएगा। इन फ्यूचर, डेटा विल बी डिक्टेटिंग द हिस्ट्री।
भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब
PM मोदी ने कहा कि सिस्टम में जब ट्रांसपेरैंसी आती है तो नतीजे भी साफ साफ दिखने लगते हैं। आज दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईको सिस्टम बन गया है। देश के 50 से ज्यादा यूनिकॉर्न खड़े हो चुके हैं। हमारे IIT आज चौथे सबसे बड़े यूनिकॉर्न प्रोड्यूसर बन कर उभरे हैं। ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ के इस अभियान में आप सभी को सहभागी बनना है। एक संकल्प जो, 2047 में जब हिस्दुस्तान शताब्दी मनाएगा तो देश को ये नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
CAG ने बदली अपनी छवि
उन्होंने कहा कि दशकों तक हमारे देश में CAG की पहचान, सरकारी फाइलों और बहीखातों के बीच माथापच्ची करने वाली संस्था के तौर पर रही है। CAG से जुड़े लोगों की यही इमेज बन गई थी। इसका ज़िक्र मैंने 2019 में भी आपसे किया था, लेकिन मुझे खुशी है कि आप तेजी के साथ परिवर्तन ला रहे हैं, प्रक्रियाओं को आधुनिक बना रहे हैं। आज आप एडवांस टूल इस्तेमाल कर रहे हैं। CAG तेजी से आधुनिक हो रहा है। CAG आज जमीन के साथ जुड़ कर काम कर रही है, जो उसे बहुत आगे तक ले जाएगा।
आज वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा है ऑडिट
CAG मुख्यालय में संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, एक संस्था के रूप में CAG न केवल देश के खातों का हिसाब किताब चेक करता है, बल्कि प्रोडक्टिविटी में एफिशिएंसी में वैल्यू एडिशन भी करता है। इसलिए ऑडिट दिवस और इससे जुड़े कार्यक्रम हमारे चिंतन मंथन, हमारे सुधारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.