ऐतिहासिक जीत के बाद नंबर-1 बना भारत: न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर खिसका, जाने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्या है टीम इंडिया की पोजिशन
एक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/06/no-1_1638775328.jpg)
मुंबई टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में फिर से की नंबर-1 टीम बन गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। कीवी टीम ने जून 2021 में भारत से नंबर एक का पोजिशन छीनी थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 372 रनों से जीत मिली है। ये रनों के हिसाब से टेस्ट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जब सीरीज की शुरुआत हुई थी तब न्यूजीलैंड के 126 रेटिंग पॉइंट थे। वहीं, भारत के 119 रेटिंग पॉइंट थे। कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इससे रेटिंग में भारत को फायदा और न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचा। मुंबई टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड की नंबर वन बने रहने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं हैं। भारत साल 2009 में पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी थी। तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/12/06/1_1638775027.jpg)
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का क्या है स्थान
वहीं, अगर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की बात करें, तो भारतीय टीम को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। पहले भी टीम इंडिया तीसरे स्थान पर थी। अब भी विराट की टीम तीसरे स्थान पर ही है। टीम इंडिया का परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 58.33 का है। वहीं, टीम के 42 अंक हैं। भारत ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 मैच जीते हैं। वहीं, एक में टीम को हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।
42 पॉइंट्स के बावजूद नंबर 3 क्यों है टीम इंडिया?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 42 पॉइंट्स हैं। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के 24 पॉइंट्स हैं, लेकिन फिर भी टीम इंडिया दोनों टीमों से नीचे है। ऐसा इसलिए क्योंकि ICC के नियमों के मुताबिक जिस टीम के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स ज्यादा होते हैं वही टीम टॉप पर होती है। श्रीलंका के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 100 हैं। वहीं, पाकिस्तान के परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 66.66 हैं। इसलिए ये दोनों टीमें भारत से आगे हैं।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.