इंग्लैंड में क्रिस गेल से मिले विजय माल्या: फोटो शेयर कर बोले- यूनिवर्सल बॉस मेरे बेस्ट फ्रेंड, लोगो ने कहा- हमारे पैसे कब लौटाओगे
स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![इंग्लैंड में क्रिस गेल से मिले विजय माल्या: फोटो शेयर कर बोले- यूनिवर्सल बॉस मेरे बेस्ट फ्रेंड, लोगो ने कहा- हमारे पैसे कब लौटाओगे इंग्लैंड में क्रिस गेल से मिले विजय माल्या: फोटो शेयर कर बोले- यूनिवर्सल बॉस मेरे बेस्ट फ्रेंड, लोगो ने कहा- हमारे पैसे कब लौटाओगे](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/22/_1655887190.jpg)
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके साथ विजय माल्या नजर आ रहे हैं। बुधवार को भारत में भगोड़े घोषित हो चुके माल्या ने गेल के साथ फोटो ट्वीट की और लिखा, ‘मेरे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल तुमसे मिलकर अच्छा लगा। जबसे मैंने गेल को बेंगलुरु टीम में लिया। तबसे हमारी दोस्ती कमाल की है।’
माल्या ने जैसे इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वो जमकर ट्रोल होने लगे। लोग उनसे अपने पैसे मांगने लगे। आईए आपको बताते हैं लोगों ने क्या कहा…
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/22/1_1655885606.png)
क्रिस गेल IPL में पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जोड़ी ने RCB को काफी मुकाबलों में जीत दिलाई। हालांकि, वो कभी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए।
बता दें कि विजय माल्या करीब 9000 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में भारत में वांटेड हैं। यह मामला अब बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए कर्ज से जुड़ा है। विजय माल्या के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग और लोन की रकम का फ्रॉड करने का आरोप है। इसी को लेकर एक यूजर ने गेल के साथ माल्या के फोटो पर कमेंट किया- क्यों भाई तुझे भी लूट के भागना है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/22/malya-2_1655885898.png)
क्रिस गेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते। उनको आखिरी बार पिछले साल वेस्टइंडीज के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखा गया था। माल्या के फोटो पर एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- दादा जी अय्याशी बंद करो और मेरे पैसे मेरे अकाउंट में डाल दो।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/22/malya-3_1655886166.png)
माल्या के फोटो पर एक अन्य ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि कभी अपने दूसरे बेस्ट फ्रेंड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से भी मिल लिया करो।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/06/22/malya-4_1655886417.png)
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.