Quick News Bit

आज दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत: DC जीती तो प्लेऑफ में जगह पक्की, MI दे सकती है अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में मौका

0
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • MI VS DC IPL LIVE Score Update; Rohit Sharma Hardik Pandya Kieron Pollard | Delhi Capitals Vs Mumbai Indians, IPL 2022 Updates

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में आमने-सामने होंगी। यह IPL 15 के लीग स्टेज का 69वां मुकाबला होगा। पांच बार की विजेता मुंबई इस सीजन 13 में से केवल तीन मैच जीत सकी है। उसका नेट रन रेट -0.577 है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में 7 मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +0.255 है। दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि लगातार दूसरे सीजन बेंच पर बिठाने के बाद MI अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है।

कप्तान पंत से आतिशी पारी की उम्मीद करेगी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन मिलाजुला रहा है। कप्तान ऋषभ पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। उनकी कप्तानी के तौर-तरीकों पर काफी सवाल उठे हैं। बल्लेबाजी में भी पंत सुपर फ्लॉप रहे हैं। आखिरी मुकाबले में मुंबई के खिलाफ टीम को अपने कप्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

डेविड वॉर्नर का बल्ला इस सीजन लगातार बोल रहा है। वॉर्नर से एक और बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी कुलदीप यादव दिल्ली की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। बीते कुछ मुकाबलों में वह उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दिल्ली के लिए मस्ट विन मैच में कोई भी विकेट निकाल सकते हैं।

जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन सबसे बुरा रहा लगातार हार का हाहाकार झेलने के बाद वह केवल तीन मुकाबले जीत सके हैं। ऐसे में मुंबई का खेमा विजय के साथ विदा होना चाहेगा। कीरोन पोलार्ड के फ्लॉप शो से परेशान होकर उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

पोलार्ड की जगह टीम में लिए गए टिम डेविड का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। जसप्रीत बुमराह भी पुरानी लय में लौट चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा से मुंबई आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी। वह अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं, लेकिन एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। साल के अंत में टीम इंडिया को टी-20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में रोहित का फॉर्म में लौटना जरूरी होगा।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment