आखिरी सफर पर शेन वॉर्न: PHOTOS में देखें शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा, बेटे जैक्सन ने दिया कंधा; मैकग्राथ और क्लार्क भी आए नजर
मेलबर्न2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![आखिरी सफर पर शेन वॉर्न: PHOTOS में देखें शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा, बेटे जैक्सन ने दिया कंधा; मैकग्राथ और क्लार्क भी आए नजर आखिरी सफर पर शेन वॉर्न: PHOTOS में देखें शेन वॉर्न की अंतिम यात्रा, बेटे जैक्सन ने दिया कंधा; मैकग्राथ और क्लार्क भी आए नजर](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/22_1647773232.gif)
ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनिया के महानतम स्पिनर कहे जाने वाले शेन वॉर्न का रविवार 20 मार्च को अंतिम संस्कार किया गया। वॉर्न के अंतिम संस्कार के दौरान एलेन बॉर्डर, मार्क टेलर, ग्लेन मैकग्राथ और माइकल क्लार्क जैसे दिग्गज मौजूद रहे। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम मेलबर्न के सेंट किल्दा फुटबॉल क्लब में हुआ। इस दौरान ताबूत को दफनाने के दौरान ‘Fix You’ गाना गाया। आइए आपको PHOTOS के जरिए इस पूर्व खिलाड़ी के अंतिम संस्कार की यात्रा दिखाते हैं।
![शेन वॉर्न के शव को कार से फुटबॉल स्टेडियम में लाया गया। इस दौरान इस महान खिलाड़ी को आखिरी बार देखने के लिए लोगों का हूजूम लगा था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize9_1647768499.jpg)
शेन वॉर्न के शव को कार से फुटबॉल स्टेडियम में लाया गया। इस दौरान इस महान खिलाड़ी को आखिरी बार देखने के लिए लोगों का हूजूम लगा था।
![वॉर्न के बेटे जैक्सन और उनके परिवार के लोगों ने उनके ताबूत को आखिरी बार कंधा दिया। बेटे जैक्सन अपने पिता को चुमते हुए भी नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize7_1647769152.jpg)
वॉर्न के बेटे जैक्सन और उनके परिवार के लोगों ने उनके ताबूत को आखिरी बार कंधा दिया। बेटे जैक्सन अपने पिता को चुमते हुए भी नजर आए।
![वॉर्न के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी ब्रॉक वॉर्न नजर आईं। बता दें कि शेन की दो बेटियां और एक बेटा है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize5-1_1647769908.jpg)
वॉर्न के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी ब्रॉक वॉर्न नजर आईं। बता दें कि शेन की दो बेटियां और एक बेटा है।
![वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान उनकी फोटो वहां आए लोगों को दी गई। इस फोटो पर लिखा था- वॉर्न के याद में...](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize6_1647770048.jpg)
वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान उनकी फोटो वहां आए लोगों को दी गई। इस फोटो पर लिखा था- वॉर्न के याद में…
![अंतिम यात्रा के दौरा वॉर्न के बेटे ने उनकी गेंद और गोल्फ स्टिक भी उनके ताबूत के पास रखी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize4_1647770195.jpg)
अंतिम यात्रा के दौरा वॉर्न के बेटे ने उनकी गेंद और गोल्फ स्टिक भी उनके ताबूत के पास रखी।
![इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि शेन जहां भी जाते थे, अपनी छाप छोड़ ही देते थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize12_1647770307.jpg)
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि शेन जहां भी जाते थे, अपनी छाप छोड़ ही देते थे।
![वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीता चुके माइकल क्लार्क भी नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize11_1647770395.jpg)
वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीता चुके माइकल क्लार्क भी नजर आए।
![वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 52 साल के थे। उनका पार्थिव शरीर 10 मार्च को थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया लाया गया था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize10_1647770459.jpg)
वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 52 साल के थे। उनका पार्थिव शरीर 10 मार्च को थाईलैंड से ऑस्ट्रेलिया लाया गया था।
![मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को वॉर्न का राजकीय सम्मान किया जाएगा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize2_1647770551.jpg)
मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को वॉर्न का राजकीय सम्मान किया जाएगा।
![इस दौरान आम जनता को आने की अनुमति होगी। मैदान के एक स्टैंड को वॉर्न के सम्मान में उनके नाम पर रखा जाएगा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/resize8_1647770625.jpg)
इस दौरान आम जनता को आने की अनुमति होगी। मैदान के एक स्टैंड को वॉर्न के सम्मान में उनके नाम पर रखा जाएगा।
![वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान दिग्गज एलेन बॉर्डर और मर्व ह्यूज भी नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/20/2-3_1647773254.jpg)
वॉर्न की अंतिम यात्रा के दौरान दिग्गज एलेन बॉर्डर और मर्व ह्यूज भी नजर आए।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.