अभिषेक के लिए दोहरी खुशी: रणजी की कप्तानी के बाद IPL मेगा ऑक्शन में सनराइज हैदराबाद ने 6.50 करोड़ में खरीदा
अमृतसर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![अभिषेक के लिए दोहरी खुशी: रणजी की कप्तानी के बाद IPL मेगा ऑक्शन में सनराइज हैदराबाद ने 6.50 करोड़ में खरीदा अभिषेक के लिए दोहरी खुशी: रणजी की कप्तानी के बाद IPL मेगा ऑक्शन में सनराइज हैदराबाद ने 6.50 करोड़ में खरीदा](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/12/dfgh_1644683706.jpg)
पंजाब के अमृतसर के 20 लाख के बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को IPL 2022 का मेगा ऑक्शन में सनराइज हैदराबाद की टीम ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा। युवा खिलाड़ी को खरीदने के लिए SRH, पंजाब और गुजरात के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पिछले सीजन उनको SRH से ही खेलते हुए 55 लाख मिलते थे।
यह अभिषेक के लिए दोहरी खुशी है। 17 फरवरी से रणजी ट्रॉफी के मैच शुरू होने वाले हैं और इस साल पंजाब टीम की कप्तानी भी अभिषेक शर्मा ही कर रहे हैं। फिलहाल वह रणजी ट्रॉफी के लिए मुम्बई में ही हैं।
गौरतलब है कि अमृतसर से अभी तक हरविंदर सिंह ही इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंच सके थे, लेकिन काफी समय बाद 21 साल के अभिषेक का स्कोर कार्ड देख आस जगी है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बना पाएंगे।
![अपने पिता कोच राज कुमार के साथ अभिषेक शर्मा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/12/1_1644682268.jpg)
अपने पिता कोच राज कुमार के साथ अभिषेक शर्मा।
अभिषेक के पिता राज कुमार बताते हैं कि अभिषेक ने 16 साल की उम्र में रणजी खेलना शुरू कर दिया था। 2018 में उसने IPL में जगह बनाई और शिखर धवन के साथ अटैच हो गए थे। 2022 अब तक अभिषेक के लिए बेहतरीन साबित हुआ। पहले उसका रणजी में कप्तानी करना और अब सनराइज हैदराबाद द्वारा 6.50 करोड़ में खरीदा जाना।
अंडर-19 एशिया कप में भी की थी टीम की मेजबानी
अभिषेक ने क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के लिए काफी मेहनत की है। अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 तीनों स्तरों पर अभिषेक पहले पंजाब, फिर नॉर्थ और फिर नेशनल टीम के कप्तान रह चुके हैं। 2016 में अंडर-19 एशिया कप में भी अभिषेक ने कप्तानी की और टीम ने एशिया कप अपने नाम किया था। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप में भी भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीती थी। अभिषेक इस विश्व कप में काफी लाइमलाइट में आ गए थे।
आईपीएल में दिल्ली के साथ की थी शुरुआत
अभिषेक का आईपीएल में करियर 2018 में शुरू हो गया था। 2 साल दिल्ली के साथ रहने के बाद वह शिखर धवन के साथ सनराइज हैदराबाद में शामिल हो गए। जिसके बाद से वह लगातार अब हैदराबाद की तरफ से खेल रहे थे। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अभिषेक ने आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 19 गेंदों में 46 गेंदों की पारी खेली थी, जो अभी तक की उनके लिए बेहतरीन पारी थी।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.