अनुष्का ने विराट को दी फ्लाइंग किस: गिल ने सिक्स लगा कर मैच फिनिश किया, राशिद की फिरकी में फंसे मैक्सवेल; मोमेंट्स
बेंगलुरु2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![अनुष्का ने विराट को दी फ्लाइंग किस: गिल ने सिक्स लगा कर मैच फिनिश किया, राशिद की फिरकी में फंसे मैक्सवेल; मोमेंट्स अनुष्का ने विराट को दी फ्लाइंग किस: गिल ने सिक्स लगा कर मैच फिनिश किया, राशिद की फिरकी में फंसे मैक्सवेल; मोमेंट्स](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/19-1_1684700446.gif)
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार रात को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। मैच में शुभमन गिल ने सिक्स लगा कर मैच फिनिश किया। वहीं, विराट कोहली के लगाने पर अनुष्का ने फ्लाइंग किस दी।
मैच के ऐसे ही मोमेंट्स और उनसे हुए इम्पैक्ट के बारे में हम इस खबर में जानेंगे….
1. डुप्लेसिस ने शमी के ओवर में लगाए चार चौके
RCB की पारी में टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने मोहम्मद शमी के ओवर में चार चौके लगा दिए। पारी के तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए। ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी बॉल पर डुप्लेसिस ने लगातार तीन चौके लगाए। पहला चौका कवर पर, दूसरा मिडविकेट और तीसरा चौका पुल शाॅट लगा कर मारा। ओवर का चौथा चौका आखिरी बॉल पर आया। डुप्लेसिस ने मिड ऑन पर चौका लगाया।इम्पैक्ट – पॉवरप्ले में बेंगलुरु को शानदार शुरुआत मिली। पॉवरप्ले में कुल 51 रन आए।
![फाफ डुप्लेसिस ने 28 रन की पारी खेली।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/du-plesis_1684698889.png)
फाफ डुप्लेसिस ने 28 रन की पारी खेली।
2. मोहम्मद राशिद ने मैक्सवेल को किया बोल्ड
पारी के नौवें ओवर में गुजरात के मोहमद राशिद ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल कर दिया। ओवर की आठवीं बॉल पर राशिद ने ऑफ स्पिन बॉल फेंकी। इस पर मैक्सवेल ने बैकफुट ग्रीवे खेलने का प्रयास किया, लेकिन बॉल बल्ले से टकरा कर सीधे स्टंप पर जा लगी।
इम्पैक्ट – गुजरात ने मैच में वापसी की। मैक्सवेल के आउट होने से विराट कोहली एक छोर से अकेले अटैक करते रहे। राशिद के इस ओवर में विकेट के साथ 3 रन ही आए।
![मैक्सवेल 11 रन बनाकर आउट हुए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/maxwell-rashid_1684698897.png)
मैक्सवेल 11 रन बनाकर आउट हुए।
3. 99 रन पर आउट होते-होते बचे विराट
19वें ओवर की आखिरी बॉल पर विराट कोहली 99 के स्कोर पर आउट होते-होते बचे। ओवर की आखिरी बॉल पर मोहम्मद शमी की गेंद पर अनुज रावत ने लॉन्ग-ऑफ पर शॉट खेला और 2 रन लिए। दूसरा रन लेते समय कोहली के एन्ड पर डायरेक्ट हिट लगा। कोहली कुछ ही इंच से क्रीज के अंदर थे। थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया।
![कोहली ने अगले ओवर की पहली पर 1 रन ले कर सेंचुरी पूरी की।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/kohli-runout_1684698904.png)
कोहली ने अगले ओवर की पहली पर 1 रन ले कर सेंचुरी पूरी की।
4. अनुष्का ने दी विराट को फ्लाइंग किस
विराट कोहली के शतक लगाते ही उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने उन्हें फ्लाइंग किस दी। अनुष्का ने इसके बाद विराट की सेंचुरी सेलिब्रेट की।
![अनुष्का शर्मा विराट को चीयर करने चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/anushka-1_1684698959.png)
अनुष्का शर्मा विराट को चीयर करने चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची।
5. वेन पार्नेल ने लिया फ्लाइंग कैच
बेंगलुरु के बॉलर वेन पार्नेल ने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर ऋद्धिमान साहा का एक हाथ से फ्लाइंग कैच लिया। सिराज की गेंद पर साहा ने एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेला। सर्कल के अंदर खड़े वेन पार्नेल ने जम्प किया और एक हाथ से फ्लाइंग कैच पकड़ लिया।
इम्पैक्ट- पॉवरप्ले में ही बेंगलुरु को विकेट मिलने से मैच में कमबैक करने में आसानी हुई।
![पार्नेल गेंद से जादू करने में नाकाम रहे। 3.1 ओवर में उन्होंने 42 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/parnell-catch_1684698974.png)
पार्नेल गेंद से जादू करने में नाकाम रहे। 3.1 ओवर में उन्होंने 42 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके।
6. विजय शंकर ने सिक्स से पूरा किया अर्धशतक
गुजरात के बल्लेबाज विजय शंकर ने सिक्स से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। 15वें ओवर में विजय कुमार वैशाख गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी बॉल पर विजय शंकर ने फ्रंट फुट पर लेग साइड में लंबा सिक्स लगाया। शंकर के 106 मीटर के इस हिट से बॉल छज्जे के ऊपर चली गई।
इम्पैक्ट – शंकर और गिल के बीच 123 रन की पार्टनरशिप ने मैच को पूरी तरह गुजरात के पाले में कर दिया। बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर ज्यादा प्रेशर नहीं रहा।
![विजय शंकर ने 35 पर 53 रन की पारी खेली।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/shankar-vijay_1684698997.png)
विजय शंकर ने 35 पर 53 रन की पारी खेली।
7. गिल ने सिक्स लगा कर मैच फिनिश किया और पूरा किया शतक
गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। शुभमन गिल ने सिक्स लगा कर मैच फिनिश किया साथ ही अपना शतक भी पूरा किया। आखिरी ओवर में वेन पार्नेल गेंदबाजी कर रहे थे। इस समय गिल 98 पर थे। 6 बॉल में टीम को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। ओवर की पहली ही बॉल पर गिल ने लॉन्ग ऑन पर सिक्स लगाया और मैच फिनिश किया। गिल 104 रन पर नाबाद रहे।
इम्पैक्ट- गिल की पारी की बदौलत गुजरात ने टारगेट आसानी से चेज कर लिया।
![शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस सीजन उन्होंने दूसरा अर्धशतक जमाया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/gill_1684699038.png)
शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन की पारी खेली। इस सीजन उन्होंने दूसरा अर्धशतक जमाया।
अब देखें मैच से जुड़े फोटोज…..
![शुभमन गिल के सिक्स लगाते ही कोच नेहरा और कप्तान हार्दिक पांड्या जश्न मनाने लगे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/nehra-ji_1684699280.png)
शुभमन गिल के सिक्स लगाते ही कोच नेहरा और कप्तान हार्दिक पांड्या जश्न मनाने लगे।
![गुजरात टाइटंस से ऑलराउंडर राशिद ने मैच के बाद कोहली से उनकी जर्सी ली और ऑटोग्राफ भी लिया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/rashid-kohli-moment_1684699285.png)
गुजरात टाइटंस से ऑलराउंडर राशिद ने मैच के बाद कोहली से उनकी जर्सी ली और ऑटोग्राफ भी लिया।
![सीजन के आखिरी मैच के बाद RCB के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने फैंस का शुक्रिया अदा किया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/faf-glenn-1_1684699296.png)
सीजन के आखिरी मैच के बाद RCB के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
![चिन्नास्वामी स्टेडियम RCB फैंस से भरा रहा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/05/22/chinnaswamy_1684699304.png)
चिन्नास्वामी स्टेडियम RCB फैंस से भरा रहा।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.