Quick News Bit

अडाणी फिर अंबानी के करीब: दोनों के बीच केवल 35 हजार करोड़ का अंतर, इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई अडाणी की

0
  • Hindi News
  • Business
  • Mukesh Ambani Vs Gautam Adani Net Worth Difference | All You Need To Know

मुंबई27 मिनट पहलेलेखक: अजीत सिंह

  • कॉपी लिंक

देश के दो सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी अब एक बार फिर संपत्तियों के मामले में करीब आ गए हैं। दोनों के बीच केवल 35 हजार करोड़ रुपए का अंतर है। इसके साथ ही दुनिया में इस साल सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अडाणी के नाम है।

शेयर बाजार में चार दिनों से गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों से भयंकर गिरावट है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.01 लाख करोड़ रुपए रही। जबकि गौतम अडाणी की संपत्ति 6.66 लाख करोड़ रुपए थी। इस तरह से दोनों के बीच केवल 35 हजार करोड़ रुपए का अंतर रहा।

रिलायंस ग्रुप के मालिक हैं अंबानी

मुकेश अंबानी रिलायंस ग्रुप के मालिक हैं जबकि गौतम अडाणी अडाणी ग्रुप के मालिक हैं। इससे पहले दोनों 21 नवंबर 2021 को बराबरी पर आ गए थे। उस समय दोनों की संपत्ति 6.63-6.63 लाख करोड़ रुपए थी। तब रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14.91 लाख करोड़ रुपए जबकि अडाणी ग्रुप का वैल्यूएशन 10 लाख करोड़ रुपए था।

रिलायंस का मार्केट कैप 16.77 लाख करोड़

अब रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 16.77 और अडाणी ग्रुप का 11.16 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप है। अडाणी की कुल 6 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं। पहली बार इनका मार्केट कैप 11.10 लाख करोड़ रुपए के पार है। इसमें सबसे बड़ी अडाणी ग्रीन एनर्जी है जो 3 लाख करोड़ रुपए वाली कंपनी है।

3 कंपनियां 2-2 लाख करोड़ से ज्यादा वाली

अडाणी ट्रांसमिशन 2.21 लाख करोड़, अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी टोटल गैस 2-2 लाख करोड़ रुपए से ऊपर वाली कंपनी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 50.61% है जबकि अडाणी की हिस्सेदारी उनकी कंपनियों में 70.59% है। अडाणी की 3 कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी 74.92% जबकि एक कंपनी में 74.80 और 2 कंपनियों में यह 60-64% है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन का कैल्कुलेशन शेयर की मौजूदा कीमत से शेयरों की संख्या को गुणा करके किया जाता है। वहीं व्यक्ति या कॉर्पोरेशन की संपत्ति में से देनदारियों को घटाने के बाद आई वैल्यू को नेट वर्थ कहा जाता है।

अडाणी की रैंकिंग में सुधार

पिछले शुक्रवार यानी 14 जनवरी को भी गौतम अडाणी की रैंकिंग में सुधार आया था। तब वे दुनिया के 13 वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने थे। उससे पहले वे 14 वें नंबर पर थे। दुनिया के अमीरों की सूची में टॉप 10 में कोई भारतीय नहीं है। मुकेश अंबानी 11 वें नंबर पर जबकि अडाणी 12 वें नंबर पर हैं। डॉलर के टर्म में दोनों के बीच करीबन 5 अरब डॉलर का अंतर है जो 14 जनवरी को 9.5 अरब डॉलर था। हाल के समय में गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयर्स की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

मुकेश अंबानी की संपत्ति 31,592 करोड़ बढ़ी

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति 31,592 करोड़ रुपए बढ़ी, जबकि अडाणी की 96,863 करोड़ रुपए बड़ी है। हाल में अंबानी और अडाणी ने गुजरात में भारी निवेश की घोषणा की है। मुकेश अंबानी गुजरात में ग्रीन एनर्जी और अन्य परियोजनाओं पर अगले 10-15 सालों में 5.95 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। इसमें जियो, रिटेल सहित अन्य सेगमेंट पर फोकस होगा।

अडाणी ग्रुप राज्य में स्टील प्लांट लगाने के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनी पोस्को के साथ 40 हजार करोड़ रुपए की डील की है।

टॉप 12 में भारतीयों की सबसे ज्यादा कमाई

वैसे इस साल अभी तक कमाई के मामले में दुनिया के टॉप 12 अमीरों में अडाणी और अंबानी ही आगे हैं। सबसे अमीर टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति 14.4 अरब डॉलर घटी है जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति 15.5 अरब डॉलर घटी है। टॉप 12 में अडाणी अंबानी को छोड़कर केवल वॉरेन बफे हैं जिनकी संपत्ति बढ़ी है। इस साल में इन्होंने 3.89 अरब डॉलर की कमाई की है।

अंबानी की संपत्ति इस साल में अब तक 4.24 अरब डॉलर जबकि अडाणी की 13 अरब डॉलर बढ़ी है। टॉप 100 अमीरों में सबसे ज्यादा कमाई अडाणी की ही है। इनके अलावा किसी की संपत्ति इस साल इतनी नहीं बढ़ी है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsBit.us is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.

Leave a comment