अच्छे दिन की उम्मीद नहीं: आने वाले दिनों में 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल फिर 75 डॉलर पर पहुंचा
- Hindi News
- Business
- Petrol Diesel May Costlier By Rs 3 In The Coming Days | All You Need To Know
नई दिल्ली18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के लेवल तक पहुंच गया है। भारत के लिए यह खास तौर पर चिंता की बात है, क्योंकि यहां पेट्रोल और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर का लेवल पहले ही पार कर गया है। ऐसे में अगर कच्चा तेल और महंगा होता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
बीते 1 महीने में 9.1% महंगा हुआ कच्चा तेल
कच्चे तेल के बाजार में इन दिनों तेजी देखी जा रही है। यह इस सप्ताह चढ़ कर 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 1 महीने पहले ये 69.03 पर था यानी ये 9.1% बढ़ा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी इसके पीछे-पीछे है। यह भी पिछले सप्ताह के 69.98 डॉलर प्रति बैरल से चढ़ कर इस सप्ताह 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
क्यों महंगा हो रहा कच्चा तेल?
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट और वैक्सीनेशन की बढ़ती रफ्तार से आर्थिक गतिविधियां खुली हैं। इससे फ्यूल डिमांड तेजी से बढ़ रही है। नतीजतन, कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है।
इसके अलावा डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है इससे रुपया कमजोर हुआ है। हम अपनी कुल जरूरतों का 80% से ज्यादा क्रूड आयात करते हैं और इसे खरीदने के लिए हमें डॉलर में पेमेंट करना होता है। ऐसे में रुपए के कमजोर होने से कच्चे तेल का खर्च बढ़ रहा है।
आने वाले दिनों में 2 से 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि आने वाले दिनों में कच्चा तेल एक बार फिर 80 डॉलर तक जा सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
इस साल अब तक पेट्रोल 17.22 और डीजल 14.50 रुपए महंगा हुआ
इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 पर था, जो अब 101.19 और 88.62 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 9 महीने से भी कम में पेट्रोल 13.53 और डीजल 14.11 रुपए महंगा हुआ है।
20 राज्यों में पेट्रोल और 3 राज्यों में डीजल अभी 100 के पार
देश के 20 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।
वहीं जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड और छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार है। वहीं डीजल की बात करें तो उड़ीसा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर ये अभी भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।
आज लगातार 15वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर
आज लगातार 15वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 15 सितंबर के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (में 15-15 पैसे की कमी हुई थी।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.