शेयर मार्केट: सेंसेक्स 100 से ज्यादा पॉइंट की बढ़त के साथ 58600 के ऊपर, निफ्टी 17600 के नीचे; मेटल और रियल्टी सेक्टर में तेजी
मुंबई30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![शेयर मार्केट: सेंसेक्स 100 से ज्यादा पॉइंट की बढ़त के साथ 58600 के ऊपर, निफ्टी 17600 के नीचे; मेटल और रियल्टी सेक्टर में तेजी शेयर मार्केट: सेंसेक्स 100 से ज्यादा पॉइंट की बढ़त के साथ 58600 के ऊपर, निफ्टी 17600 के नीचे; मेटल और रियल्टी सेक्टर में तेजी](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/04/13/up-1-1_1649822833.jpg)
सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 121.05 (0.21%) पॉइंट की बढ़त के साथ 58,697.42 पर और निफ्टी 24.45 (0.14%) अंको की बढ़त के साथ 17,554.75 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त भारतीय एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और बजाज फाइनेंस में है।
सेंसेक्स 334 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,910 पर खुला जबकि निफ्टी 15 अंको की बढ़त के साथ 17,599 पर खुला। शुरूआती कारोबार में आज सबसे ज्यादा बढ़त मेटल और रियल्टी के शेयर्स में है। वहीं सेंसेक्स में टाइटन, एशियन पेंट्स और डॉ रेड्डी के शेयर में गिरावट रही।
![सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/04/13/new-project-48_1649825068.jpg)
सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ खुले। मिडकैप में रुचि सोया, वरुण बिवरेज, ऑयल, अपोलो हॉस्पिटल, यूनियन बैंक, लोढ़ा, टीवीएस मोटर्स और IRCTC स्टॉक्स में बढ़त है। जबकि नौकरी, ACC, वोल्टास और जील में गिरावट है। स्मॉल कैप में आनंद राठी, जस्ट डायल, कामधेनु, पूनावाला जैसे शेयर्स में तेजी है।
सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में आज सभी हरे निशान पर हैं। इसमें मेटल में सबसे ज्यादा 1% की बढ़त है। वहीं रियल्टी, आईटी, मीडिया, PSU बैंक, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.