विराट की नन्ही फैन ने जीता दिल: RCB Vs CSK मैच के दौरान बच्ची ने लिखा- धोनी आज प्लीज विराट को जीतने दो, हार पर टूटा दिल
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- During The RCB Vs CSK Match, The Girl Wrote – Dhoni, Please Let Virat Win Today, Heart Broken On Defeat
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![विराट की नन्ही फैन ने जीता दिल: RCB Vs CSK मैच के दौरान बच्ची ने लिखा- धोनी आज प्लीज विराट को जीतने दो, हार पर टूटा दिल विराट की नन्ही फैन ने जीता दिल: RCB Vs CSK मैच के दौरान बच्ची ने लिखा- धोनी आज प्लीज विराट को जीतने दो, हार पर टूटा दिल](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/giff-r_1632508526.gif)
IPL फेज-2 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। विराट की टीम मैच नहीं जीत सकी, लेकिन उनकी एक नन्ही फैन ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जरूर जीत लिया।
![विराट की यह फैन अपने साथ एक प्ले कार्ड (Pla Card) लेकर मैच देखने आई थी। इस पर लिखा था- धोनी आज विराट को जीतने दो प्लीज। मैच की शुरुआत में जब विराट अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे तब यह लड़की काफी खुश नजर आ रही थी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/chils_1632508272.jpg)
विराट की यह फैन अपने साथ एक प्ले कार्ड (Pla Card) लेकर मैच देखने आई थी। इस पर लिखा था- धोनी आज विराट को जीतने दो प्लीज। मैच की शुरुआत में जब विराट अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे तब यह लड़की काफी खुश नजर आ रही थी।
![जब RCB की टीम मुकाबला हार गई तो उसके चेहरे पर मायूसी छा गई। इस मैच में बच्ची की इस रिक्वेस्ट के अलावा भी कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। एक नजर उन लम्हों पर...](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/child-1_1632508304.jpg)
जब RCB की टीम मुकाबला हार गई तो उसके चेहरे पर मायूसी छा गई। इस मैच में बच्ची की इस रिक्वेस्ट के अलावा भी कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। एक नजर उन लम्हों पर…
![मैच से पहले विराट कोहली और एम एस धोनी मस्ती करते नजर आए। इस दौरान कई बार कोहली धोनी के कंधों पर हाथ रखे नजर आए, पर धोनी ने एक बार भी कोहली के कंधों पर हाथ नहीं रखा। धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। शायद कोहली को धोनी के कंधों की अहमियत समझ आ गई।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/dhoni_1632509573.jpg)
मैच से पहले विराट कोहली और एम एस धोनी मस्ती करते नजर आए। इस दौरान कई बार कोहली धोनी के कंधों पर हाथ रखे नजर आए, पर धोनी ने एक बार भी कोहली के कंधों पर हाथ नहीं रखा। धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है। शायद कोहली को धोनी के कंधों की अहमियत समझ आ गई।
![मैच से पहले रेत की आंधी आ गई जिसके कारण टॉस होने में देरी हो गई। इस बीच RCB के कप्तान विराट कोहली इस देरी का बखूबी फायदा उठाते नजर आए। उन्होंने CSK के कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बनाए गए महेंद्र सिंह धोनी से लंबी बात की।जिसमें एम एस धोनी विराट को समझाते हुए नजर आ रहे थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/ipl2_1632509857.jpg)
मैच से पहले रेत की आंधी आ गई जिसके कारण टॉस होने में देरी हो गई। इस बीच RCB के कप्तान विराट कोहली इस देरी का बखूबी फायदा उठाते नजर आए। उन्होंने CSK के कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मेंटर बनाए गए महेंद्र सिंह धोनी से लंबी बात की।जिसमें एम एस धोनी विराट को समझाते हुए नजर आ रहे थे।
![कई मैचों में फ्लॉप चल रहे कोहली के लिए शायद धोनी का गुरुमंत्र काम आ गया। विराट ने 35वें मुकाबले में धमाकेदार 53 रनों की पारी खेली। वहीं इस दौरान धोनी भी शानदार कीपिंग करते हुए एक पैर से बॉल रोकते नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/ipl_1632509993.jpg)
कई मैचों में फ्लॉप चल रहे कोहली के लिए शायद धोनी का गुरुमंत्र काम आ गया। विराट ने 35वें मुकाबले में धमाकेदार 53 रनों की पारी खेली। वहीं इस दौरान धोनी भी शानदार कीपिंग करते हुए एक पैर से बॉल रोकते नजर आए।
![रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धमाकेदार शुरुआत देने वाले देवदत्त पडिक्कल शानदार रैंप शॉट खेलते नजर आए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/ipl3_1632510149.jpg)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धमाकेदार शुरुआत देने वाले देवदत्त पडिक्कल शानदार रैंप शॉट खेलते नजर आए।
![कैरेबियाई गेंदबाजों का विकेट लेने के बाद खुशी जाहिर करने का अंदाज अलग ही होता है। CSK की ओर से खेल रहे ब्रावो ने कोहली को आउट करने के बाद अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। वो दोनों हाथों को आगे कर कैरेबियन डांस करने लगे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/ipl4_1632510310.jpg)
कैरेबियाई गेंदबाजों का विकेट लेने के बाद खुशी जाहिर करने का अंदाज अलग ही होता है। CSK की ओर से खेल रहे ब्रावो ने कोहली को आउट करने के बाद अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। वो दोनों हाथों को आगे कर कैरेबियन डांस करने लगे।
![फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद विराट कोहली जश्न मनाते हुए दौड़कर मैक्सवेल की गोद में चढ़ गए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/ipl6_1632510419.jpg)
फाफ डु प्लेसिस के आउट होने के बाद विराट कोहली जश्न मनाते हुए दौड़कर मैक्सवेल की गोद में चढ़ गए।
![धोनी-रैना की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं और आज दोनों ने मिलकर फिर CSK को मैच जिता दिया। साथ ही आज मैच शुरू होने से खत्म होने तक विराट-धोनी के बीच भी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। मैच के दौरान धोनी को जोर से गले लगाए हुए कोहली का फोटो जमकर वायरल हो रहा है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/25/iplllll_1632511037.jpg)
धोनी-रैना की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं और आज दोनों ने मिलकर फिर CSK को मैच जिता दिया। साथ ही आज मैच शुरू होने से खत्म होने तक विराट-धोनी के बीच भी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। मैच के दौरान धोनी को जोर से गले लगाए हुए कोहली का फोटो जमकर वायरल हो रहा है।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.