जयपुर2 घंटे पहले
डेमो फोटो।
वर्तमान में चल रहे टी-20 वर्ल्डकप के 44 मैचों में अधिकांश वही टीम जीती है, जिसने पहले गेंदबाजी की। विशेषज्ञों की मानें तो दुबई, अबूधाबी, शारजाह में सूरज ढलने के साथ ही ह्यूमिडिटी का लेवल तेजी से बढ़ जाता है। इसके कारण मैदान और पिच दोनों जगह ओस बढ़ जाती है। राजस्थान में खिलाड़ियों को इससे परेशानी नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में भारत न्यूजीलैंड के मैच के दिन मौसम साफ रहेगा। साथ ही, ह्यूमिडिटी का लेवल भी 30 फीसदी के आसपास रहने से ओस का संकट नहीं रहेगा।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 17 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच होना है। इस मैच से पहले लोगों में उस दिन के मौसम की क्या स्थिति रहेगी, इसको लेकर लोगों में उत्सुकता है। 17 नवंबर को जयपुर का मौसम मैच के लिहाज से अनुकूल रहेगा। आसमान साफ रहेगा, जिससे देर शाम मैदान में ओस कम पड़ सकती है।
जयपुर मौसम विभाग की मानें तो मैच वाले दिन जयपुर में पूरे दिन धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा सूरज ढलने के बाद तापमान भी गिरकर 15 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम शुष्क रहने के कारण वातावरण में आर्द्रता का लेवल भी 30 फीसदी के आसपास रह सकता है। इस कारण उस दिन सुबह-शाम कोहरा पड़ने या धुंध जैसी स्थिति भी बहुत कम रहने की उम्मीद है।
दूसरी पारी में बॉलर्स को आती है ज्यादा समस्या
विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में अधिकांश मैच वही टीम जीती है, जिसने मैच में पहले गेंदबाजी की। इसका मुख्य कारण मैदान और पिच दोनों जगह ओस है। दुबई, शारजाह, अबूधाबी में रात में आर्द्रता का लेवल 50 फीसदी से भी कम हो जाता है। समुद्र के पास बसे होने के कारण इन शहरों में आर्द्रता का लेवल ज्यादा होता है। पिच और मैदान पर ओस पड़ने के कारण स्पिनर और फास्ट बॉलर के लिए ग्रिप करना मुश्किल होता है। इससे बॉल को स्विंग नहीं करा पाते। इसके अलावा मैदान पर ओस होने के कारण फील्डिंग करने में भी थोड़ी समस्या आती है। यही कारण रहा कि अधिकांश मैच में जिस टीम ने भी टॉस जीता है, उसने मैच में पहले बॉलिंग ही की है।
जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर के अलावा चित्तौड़गढ़, सीकर, भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सबसे ज्यादा सर्द रात सीकर जिले के फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम ठंडी रात बाड़मेर जिले में रही, जहां न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में आज का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 31.5 | 13.6 |
भीलवाड़ा | 30 | 9.7 |
अलवर | 29.4 | 13.4 |
जयपुर | 30.2 | 15 |
सीकर | 30.6 | 9 |
कोटा | 31 | 12.6 |
चित्तौड़गढ़ | 31.3 | 10 |
उदयपुर | 29.8 | 11 |
जैसलमेर | 33.5 | 15.4 |
जोधपुर | 32.8 | 15.6 |
बीकानेर | 33.6 | 13.7 |
चूरू | 33.4 | 10 |
गंगानगर | 32 | 13.5 |
चित्तौड़गढ़ | 31.8 | 8.9 |
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.