- Hindi News
- Business
- Fixed Deposit ; FD ; HDFC ; Bank Of Baroda ; Now You Will Get More Interest On Getting FD In Bank Of Baroda And HDFC, See The New Interest Rates Here
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
देश के 2 बड़े बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा और HDFC ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक ऑफ बड़ौदा की नई ब्याज दरें 16 जून से, वहीं HDFC की 17 जून से लागू हो गई हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में FD कराने पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर (% में) |
7 से 45 दिन | 2.80 |
46 से 180 दिन | 3.70 |
181 से 270 दिन | 4.30 |
271 दिन से 1 साल से कम | 4.40 |
1 साल | 5.00 |
1 साल 1 दिन से 2 साल | 5.45 |
2 साल 1 दिन से 3 साल | 5.50 |
3 साल 1 दिन से 10 साल | 5.35 |
HDFC में FD कराने पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि | ब्याज दर (% में) |
7 से 29 दिन | 2.75 |
30 से 90 दिन | 3.25 |
91 दिन से 6 महीने | 3.75 |
6 महीने 1 दिन से 9 महीने | 4.65 |
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम | 4.65 |
1 साल | 5.35 |
1 साल 1 दिन से 2 साल | 5.35 |
2 साल 1 दिन से 3 साल | 5.50 |
3 साल 1 दिन से 5 साल | 5.70 |
5 साल 1 दिन से 10 साल | 5.75 |
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.