- Hindi News
- Business
- BSE SENSEX Index Today Update; M Cap Listed Companies Record High Of Over Rs 150 Lakh Crore
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का मार्केट कैप 273 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। सेंसेक्स 61 हजार को पार कर गया है। इस वजह से टॉप 17 कंपनियों का मार्केट कैप 100 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जबकि टॉप 50 कंपनियों के पास 150 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप है।
टॉप 17 कंपनियों के पास 37% हिस्सा है
टॉप 17 कंपनियों के पास मार्केट कैप का करीबन 37% हिस्सा है। जबकि टॉप 50 कंपनियों के पास मार्केट कैप का 55% हिस्सा है। यानी 273 करोड़ रुपए के मार्केट कैप में 150 लाख करोड़ 50 कंपनियों के पास है। बाकी 3,940 कंपनियों के पास केवल 120 लाख करोड़ रुपए है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर
मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज 17.39 लाख करोड़ रुपए के टॉप पर है। दूसरे नंबर पर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) है। इसका मार्केट कैप 13.40 लाख करोड़ रुपए है। HDFC बैंक का मार्केट कैप आज 9.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है। पहली बार इस बैंक का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए के पार है। इन तीनों कंपनियों के पास 50 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप है। यानी कुल मार्केट कैप का 19% हिस्सा है।
3 लाख करोड़ से ज्यादा वाली 16 कंपनियां
3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मार्केट कैप वाली कुल 16 कंपनियां हैं। 3 से 4 लाख करोड़ रुपए वाली कुल 7 कंपनियां हैं। जबकि 5 लाख करोड़ से ऊपर 6 कंपनियां हैं। टॉप 10 में 3 बैंक हैं। इसमें कोटक महिंद्रा, ICICI बैंक और SBI शामिल हैं। जबकि दो IT कंपनियां TCS और इंफोसिस हैं। 2 से 3 लाख करोड़ रुपए के बीच कुल 8 कंपनियां हैं। 32 कंपनियां ऐसी हैं जिनका मार्केट कैप 1 से 2 लाख करोड़ रुपए के बीच है। इसमें अडाणी ग्रीन एनर्जी 1.89 लाख करोड़ रुपए के साथ टॉप पर है।
50 कंपनियां 50 हजार से 1 लाख करोड़ के बीच
करीबन 50 कंपनियां ऐसी हैं जिनके पास 50 हजार से 1 लाख करोड़ रुपए तक का मार्केट कैप है। इसमें सबसे टॉप पर ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस है जिसका मार्केट कैप 93,887 करोड़ रुपए है। टॉप 100 कंपनियों की बात करें तो इनमें 51 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा वाली कंपनियां हैं। इस साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक, इंफोसिस, ICICI बैंक और एयरटेल जैसी कंपनियों के मार्केट कैप में अच्छी खासी तेजी रही।
टाटा ग्रुप सबसे बड़ा ग्रुप
मार्केट कैप में ग्रुप के लिहाज से टाटा ग्रुप 24 लाख करोड़ रुपए के साथ पहले नंबर पर है। रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपए जबकि HDFC ग्रुप का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए है। इस हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 6 हजार करोड़ जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप करीबन 40 हजार करोड़ रुपए बढ़ा है।
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.