- Hindi News
- Sports
- Tennis | Dubai Tennis Championships, Sania Mirza Suffers First Round Loss In Farewell Tournament
दुबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर से हारकर बाहर हो गई हैं। दुबई में मंगलवार को मिर्जा और उनकी अमेरिकन जोड़ीदार मैडिसन कीज को रसिया की वेरोनिका कुदेरमेटोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा ने 6-4, 6-0 से हराया।
36 साल की सानिया मिर्जा ने एक महीने पहले संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि वे दुबई में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगी। पढ़ें पूरी खबर
6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं सानिया मिर्जा ने
भारत की टेनिस सनसनी कही जाने वाली सानिया मिर्जा अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुकी हैं। इनमें से 3 विमेंस डबल्स और 3 मिक्स डबल्स कैटेगरी में आए हैं। सानिया ने आखिरी ग्रैंड स्लैम 2017 में जीता था।
ऑस्ट्रेलिया ओपन 2023 में रनरअप रहीं
सानिया पिछले महीने खेले गए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में रनरअप रही थीं। उन्होंने रोहन बोपन्ना के साथ पेयर बनाया था। बोपन्ना-मिर्जा की भारतीय जोड़ी को ब्राजील की लुईसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने 7-6, 6-2 से हराया। पढ़ें पूरी खबर
सानिया-शोएब मलिक के तलाक की आई थी खबर
सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई है। पिछले साल नवंबर महीने में शोएब मलिक से तलाक की खबरें आई थीं। हालांकि, उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया था। बाद में सानिया ने शोएब मलिक के साथ एक फोटो भी शेयर किया। ऐसा बताया जा रहा है कि अब वे हैदराबाद और दुबई में एकेडमी चलाएंगी।
सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक और बेटे के साथ।
सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी।
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.